Priyanka06

Add To collaction

लेखनी कहानी -26-Jan-2023 जनवरी आई उत्सव लाई

शीर्षक-जनवरी आई उत्सव लाई
जनवरी आई ,उत्सव लाई।
जगत में देखो खुशियां छाई।

 धार्मिक उत्सव, राष्ट्रीय पर्व,
सभी को हो रहा अपने पर गर्व।

मकर सक्रांति लेकर आई,
  सबके मन को हर हर्षायी।

 गणतंत्र दिवस भी आया,
देश भक्ति का गीत है गाया।

बसंत पंचमी भी इठलाई,
देखो सरसों है लहराई।

पीली पीली ओढ़नी ओढ़ी,
सुनहरी  धरती रंग चढ़ी।

सरस्वती मां का जन्मदिन आया,
सभी स्कूल,घरो में है मनाया।

जनवरी ने धरती पर सजाये सितारे,
 लाई संग में खुशियों के पिटारे।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
नॉनस्टॉप प्रतियोगिता 2022 भाग 40

   9
2 Comments

Renu

27-Jan-2023 03:38 PM

👍👍🌺

Reply

Punam verma

27-Jan-2023 08:05 AM

Very nice

Reply